हालांकि, पठान ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है।
इस पूरे मामले में एक और चौंकाने वाला नाम सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने ममता बनर्जी की ओर से युसूफ पठान को इस्तीफे का यह संदेश पहुंचाया था।
बहरामपुर को ही क्यों चुना?
हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों और पार्टी को लगे झटकों के बाद ममता बनर्जी राष्ट्रीय राजनीति और संसद में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने के लिए एक सुरक्षित लोकसभा सीट की तलाश में हैं। इसके लिए उन्होंने बहरामपुर निर्वाचन क्षेत्र को सबसे उपयुक्त माना। पार्टी रणनीतिकारों का मानना था कि हाल ही में जीती गई इस सीट पर ममता बनर्जी की जीत बेहद आसान होगी, जिससे वे आसानी से लोकसभा पहुंच सकेंगी।
BIRENDRA SAINI