NHIDCL कंपनी की भारी लापरवाही देखने को मिली है नेशनल हाईवे बद्रीनाथ रोड गांधीनगर प्रेम नगर बहुगुणा नगर शक्तिनगर राज नगर में सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे और नालियां चौक होने के कारण बंद होने के कारण बरसात का पानी सड़कों पर भर रहा है और स्थानीय राहगीरों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है,उक्त कंपनी को बार बार कहने पर भी नहीं हो रहा है समाधान, हमने ग्राउंड स्तर पर जानकारी लेने की कोशिश की है देखने से पता चला है कि गड्ढे बरसात के कारण और अधिक मात्रा में बढ़ रहे हैं और नालियों का पानी सड़क में जाकर लोगों के घरों तक पहुंच गया है, गड्ढों के कारण वाहनों को आने-जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है, कई बार वाहन चालक चोटिल भी हो जाते हैं,बहुगुणा नगर, सीएमपी बेंड,जहां पर कि आर्मी का चेक पोस्ट भी है, वहां पर की स्थिति बहुत ही भयानक बनी हुई है कई बार वाहनों के टकराने का अंदेशा भी होता है।
पी.एस.राणा कर्णप्रयाग चमोली